माया शर्मा को पीएचडी की उपाधि

माया शर्मा को पीएचडी की उपाधि

माया शर्मा को पीएचडी की उपाधि

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

ग्राम बासनी सेजा, तहसील- मेड़ता, जिला-नागौर निवासी माया शर्मा पुत्री श्रीमती सरोज शर्मा एवं चंपालाल शर्मा को "प्रोसेसिंग एवं फूड इंजीनियरिंग" विषय में, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर से पीएचडी. की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपने शोध कार्य में आम की शेल्फ-लाइफ बढ़ाने हेतु नैनोफॉर्मुलेशन का विकास किया है, जिसे फल संरक्षण एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शोध उपलब्धि माना जा रहा है।

माया शर्मा का यह शोध "आम" जैसे अत्यधिक नाशवान फल की गुणवत्ता बनाए रखने, भंडारण अवधि बढ़ाने तथा पोस्ट-हार्वेस्ट नुकसान को कम करने में सहायक सिद्ध होगा। नैनो-प्रौद्योगिकी आधारित इस नवाचार से फल की ताजगी,पोषण गुणवत्ता और बाजार में उपयोगिता बढ़ाने की संभावनाएँ विकसित हुई हैं,जिससे किसानों एवं फल उद्योग को प्रत्यक्ष लाभ मिल सकता है।

यह शोध कार्य उन्होंने डॉ. पी. एस. चम्पावत, डॉ. विनोद सहारण, डॉ. वी. डी. मुद्गल, डॉ. एस. के. जैन एवं डॉ. बी. उपाध्याय के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनके मार्गदर्शकों एवं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने इस शोध को कृषि-आधारित खाद्य प्रसंस्करण,मूल्य संवर्धन और निर्यात की दृष्टि से उपयोगी बताया है। 

          माया शर्मा की इस उपलब्धि पर परिवार जनों, मित्रों,रिश्तेदारों, परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। वरिष्ठ साहित्यकार नथमल शर्मा,मेडतासिटी सहित अनेक व्यक्तियों ने प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु अपनी हार्दिक शुभ कामनाएं प्रेषित की हैं।