अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री साकिर खान का हुआ भव्य स्वागत
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री साकिर खान का हुआ भव्य स्वागत

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
पाली। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री साकिर खान बेग साहब अपने निजी प्रवास के दौरान पाली पधारने पर मुस्लिम लोहार समाज पाली के द्वारा हाजी समद खान साहब की सरपरस्ती में लोहार समाज के द्वारा शानदार स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर मकरानी के नेतृत्व में संपूर्ण अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा प्रदेश मंत्री साकिर खान के प्रथम बार पाली पधारने पर अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से भव्य इस्तकबाल व स्वागत किया गया प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर मकरानी द्वारा साकिर खान साहब को माला व साफा पहना कर उनका स्वागत व बहुमान किया गया साकीर साहब को प्रदेश मंत्री बनने पर बहुत-बहुत बधाई एवं मुबारकबाद दी वह आपके उज्जवल भविष्य की कामना की उपरोक्त कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के समस्त मौजूद कार्यकर्ता व पदाधिकारीयो ने भारतीय जनता पार्टी के प्रतीक चिन्ह का दुपट्टा पहना कर साकिर खान साहब का स्वागत किया इस अवसर पर हाजी समद खान साहब व आपके समाज के द्वारा भी प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर मकरानी को माला साफा पहनाकर उनका स्वागत इस्तकबाल किया गया हाजी समद साहब व उनके परिवार के द्वारा समस्त भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारीयो का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अजीज कोहिनूर सोजत से पूर्व मंडल उपाध्यक्ष व वर्तमान जिला महामंत्री अब्दुल रशीद उर्फ पप्सा सिलावट रफीक भाटी पूर्व मदरसा बोर्ड के चेयरमैन वसीम रमजान खोकर जिला उपाध्यक्ष लियाकत भाई अजमेरी शिवाजी मंडल उपाध्यक्ष सलीम भाई घोसी सोमनाथ मंडल उपाध्यक्ष गफ्फार शेख इमरान अली चूड़ीगर केजीएन सेवा समिति के अध्यक्ष नौशाद भाई पूर्व दिलावर खान पठान एसके मकरानी अनीश मकरानी पाली के वरिष्ठ समाजसेवी अयूब खान कादरी सलीम साहब मिस्कीन साहब व समस्त अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर प्रदेश मंत्री साकिर खान साहब ने सभी मौजूदा समाज बंधुओ व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के समस्त पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आप सभी ने जो मुझे मान सम्मान व इस्तकबाल करते हुए मेरा सम्मान किया उसके लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा आप सभी का सम्मान और विश्वास मेरे लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहेगा उन्होंने कहा कि संगठन और समाज के द्वारा मुझे जो जवाबदारी सोपी गई है उसे मैं पूरी ईमानदारी समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए जन सेवा और समाज की खिदमत के लिए निरंतर प्रयास करता रहूंगा इस पर प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर मकरानी ने सभी कार्यकर्ताओं का वह समाज बंधुओ का आभार प्रकट किया वह बहुत-बहुत धन्यवाद दिया