22 मई से शुरू होगी पाली-दिल्ली सीधी ट्रेन सेवा

22 मई से शुरू होगी पाली-दिल्ली सीधी ट्रेन सेवा
22 मई से शुरू होगी पाली-दिल्ली सीधी ट्रेन सेवा

पालीवासियों को बड़ी सौगात:

22 मई से शुरू होगी पाली-दिल्ली सीधी ट्रेन सेवा

 पाली / भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस का संचालन 22 मई सें शुरू होगा भुज सें दिल्ली के लिए ट्रेन रात 22.48 बजे आकर 22.53 पर दिल्ली के लिए रवाना होगी यहीं ट्रैन 23 मई को सवेरे 5.45बजे पाली आकर 5.50 बजे रवाना होकर भुज जाएगी। दिल्ली के लिए पाली सें दूसरी व रात्रि यात्रा की पहली ट्रैन होगी रानी खेत एक्सप्रेस रोजाना सवेरे दिल्ली जाती हैं। वहीं पाली सें समदडी, जालौर, भीनमाल, भीलड़ी व भुज के लिए यह पहली रेल सेवा होगी। पाली मारवाड़ स्टेशन पर होगा ठहराव

रेल मंत्री 22को सांय पाली आएँगे जहाँ सांसद पीपी चौधरी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख सहित कई जनप्रतिनिधि उनका आभार ज्ञापित करेँगे। इस अवसर पर पाली मारवाड़ स्टेशन पर कार्यक्रम होगा जिसमें कई राजनेता व रेलवे अधिकारी शामिल होंगे जिनका पाली के आमजन धन्यवाद देकर स्वागत करेँगे। इससे पूर्व रेल मंत्री का स्वागत जोधपुर व जालौर में भी किया जाएगा। गाड़ी संख्या 19403 भुज-दिल्ली एक्सप्रेस

भुज से प्रस्थान रोजाना सुबह 11:15 बजे प्रस्थान कर गांधीधाम - भीलड़ी - जालोर समदड़ी-लूनी - पाली मारवाड़ - मारवाड़ जंकशन ब्यावर -अजमेर -

किशनगढ़ जयपुर -अलवर - रेवाड़ी होते हुए अगले दिन 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 19404 दिल्ली-भुज एक्सप्रेस दिल्ली से शाम 4:40 बजे प्रस्थान कर रेवाड़ी - अलवर - जयपुर -अजमेर -ब्यावर - मारवाड़ जंकशन -पाली मारवाड़ - लूनी - समदड़ी -जालोर - भीलड़ी - गांधीधाम -अगले दिन शाम 7:35 बजे भुज पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव                                        अंजार, गांधीधाम, बचाउ, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंकशन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर और रेवाड़ी स्टेशन पर ठहराव होगा।

पाली और मारवाड़ क्षेत्र को मिलेगा बड़ा फायदा

इस नई रेलसेवा के शुरू होने से पाली, जालोर और पूरे मारवाड़ क्षेत्र के वासियों को दिल्ली जाने के लिए सीधी और सुविधाजनक ट्रेन सुविधा मिलेगी। व्यापारियों, विद्याार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को खास राहत मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस ट्रेन की मांग कर रहे थे।

ट्रेन में होंगे 18 एलएचबी कोच होंगे                               जिसमें सें एक सेकेंड एसी,3 थर्ड एसी,8 स्लीपर कोच 4 जनरल कोच,1 पावर कार एक गार्ड डिब्बा लगेगा। इसी प्रकार वैष्णव जोधपुर में वन्दे भारत रेल दिल्ली के कोच वृद्धि व भगत की कोठी में रेल करने के कार्यक्रम में शिरकत करेँगे।