सोजत की बेटी सुश्री दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद चयन
सोजत की बेटी सुश्री दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद चयन
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। मेहंदी नगरी सोजत की लाडली बेटी अधिवक्ता सुश्री दिव्या जैन पुत्री दीपाली जैन डॉ संजय जैन ने गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा में 67वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद के लिए हुआ है। उनकी इस सफलता से सोजत शहर में खुशी की लहर है। दिव्या जैन ने सफलता का श्रेय दादाजी को दिया। उनका सपना पूरा करने उन्होंने प्रतिदिन 8 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई की। दिव्या जैन की उपलब्धि पर शहर के अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता से सोजत का नाम रोशन हुआ है। बधाई देने वालों में डाक्टर मनीष कावड़िया, डॉ चेनाराम चौधरी डॉ देवी सिंह चौधरी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेन्द्र व्यास, लोक अभियोजक एडवोकेट पंकज त्रिवेदी, एडवोकेट रमेश टांक एडवोकेट आमिर खान सिलावट एडवोकेट गजेंद्र मेहता गुणवन्ती मेहता, भामाशाह अनोपसिंह लखावत, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, शारीरिक शिक्षा संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी फौजी अशोक सेन, वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत महेंद्र मेहता, सुरेन्द्र मेहता, अर्चना गुप्ता, अनीता श्रीवास्तव, श्रीमती कुसुम देवी लोढ़ा, कथाकार डॉ रशीद गौरी, रामस्वरूप भटनागर, नवनीत राय रुचिर, एडवोकेट गजेंद्र दवे, एडवोकेट सुरेन्द्र वैष्णव, शायर कवि पत्रकार अब्दुल समद राही आदि कई गणमान्य जन शामिल हैं।