रेल पटरियों पर पत्थर रख रेल संचालन बाधित करने के मामले में दो बाल किशोर पकड़े*

रेल पटरियों पर पत्थर रख रेल संचालन बाधित करने के मामले में दो बाल किशोर पकड़े*

*रेल पटरियों पर पत्थर रख रेल संचालन बाधित करने के मामले में दो बाल किशोर पकड़े*

-जालोर-बिशनगढ़ रेल खंड की घटना,अभिभावकों से बॉन्ड भरवाकर बाल न्यायालय में पेश होने के निर्देश

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जालोर-बिशनगढ़ रेल खंड पर रेल लाइन पर पत्थर रखकर रेल परिचालन बाधित करने की कोशिश और यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए दो बाल किशोरों को निरुद्ध किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के दौरान 17 जून 2026 को वांछित आरोपियों की तलाश करते हुए दोनों बाल किशोरों को निरुद्ध कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि 15 जून 2026 को सवारी गाड़ी संख्या 19403 भुज-दिल्ली एक्सप्रेस के आगमन से पहले जालोर-बिशनगढ़ रेल खंड के किलोमीटर संख्या 58/1-0 पर रेलवे लाइन पर पत्थर रखे थे।

आरपीएफ द्वारा कार्रवाई के तहत दोनों बाल किशोरों को समझाइश दी गई तथा उनके अभिभावकों से बॉन्ड भरवाए गए। इसके बाद उन्हें बाल न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश देते हुए प्रकरण में नियमानुसार शामिल किया गया।

*आमजन से रेलवे की अपील*

रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि रेल पटरियों पर किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न करना गंभीर कृत्य है। इससे रेल संचालन प्रभावित होने के साथ यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की गई है।