स्व-गणना कार्यक्रम के प्रचार के लिए टैक्सियों व ऑटो टिप्परों को दिखाई हरी झंडी*
जनगणना 2027 के स्व-गणना कार्यक्रम के प्रचार के लिए टैक्सियों व ऑटो टिप्परों को दिखाई हरी झंडी*
पाली, 01 मई। नगर निगम पाली द्वारा जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को टैक्सियों एवं ऑटो टिप्परों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य आमजन को स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना एवं अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उनके साथ चार्ज अधिकारी जितेंद्र सोनी सांख्यिकी अधिकारी प्रवीण सिंह एटीपी इंद्रजीत एवं जेईएन योगेश प्रजापत भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि स्व-गणना एक सरल एवं सुविधाजनक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
*पर्यवेक्षकों एवं गणनाकारों का प्रशिक्षण प्रारंभ*
जनगणना 2027 की तैयारियों के अंतर्गत आज से वंदे मातरम् सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यवेक्षकों एवं गणनाकारों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। प्रथम दिन कुल 3 बैचों में प्रशिक्षण आयोजित हुआ जिसमें फील्ड ट्रेनर्स द्वारा विस्तृत जानकारी एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्व-गणना पोर्टल के उपयोग डेटा संग्रहण प्रक्रिया नागरिकों से प्रभावी संवाद के तरीके तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी संबंधित कार्मिकों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए जनगणना को सफल बनाने का आह्वान किया।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनगणना 2027 के स्व-गणना कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाएं एवं इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।