बेटा ही निकला बाप का कातिल         

बेटा ही निकला बाप का कातिल         

गांव धाकडी बेरा मिठानिया पर हुई कृषक की जघन्य हत्या की वारदात का पर्दाफाश    बेटा ही निकला कातिल                     पाली / गांव धाकडी बेरा मिठानिया पर 21अप्रैल को हुई कृषक की जघन्य हत्या की वारदात में बेटे ने ही अपने बाप की हत्या करदी मृतक के पुत्र भीकाराम पुत्र चुन्नीलाल उम्र 24 साल निवासी धाकडी पुलिस थाना शिवपुरा जिला पाली को पुलिस ने तथ्यों के आधार पर दस्तयाब कर गहनता से पुछताछ की तो उसने इस सनसनी खेज हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया.

   पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका सैन ने बताया कि 21 अप्रैल को शाम के समय पुलिस थाना शिवपुरा क्षेत्राधिकार ग्राम धाकडी स्थित बेरा मिठानिया पर एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या करने की सूचना प्राप्त होने पर घटनास्थल पर जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनाराम देवासी उप अधीक्षक पुलिस वृत सोजत थानाधिकारी पुलिस थाना शिवपुरा व एमओबी टीम एफएसएल टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया जाकर घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों को सुरक्षित करवाया गया। तात्कालिक व सनसनीखेज वारदात को लेकर जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली रतनाराम उप अधीक्षक पुलिस वृत सोजत के निर्देशन में थानाधिकारी पुलिस थाना शिवपुरा भंवरलाल नि.पु. व गौतम आचार्य सहायक उप निरीक्षक पुलिस प्रभारी साईबर सैल पाली के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया जाकर टीमो को इस घटनाक्रम से जुडे समस्त पहलुओ पर गहनता से कार्य करने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये .वारदात के खुलासे के लिए टीमों को अलग अलग टास्क दिये जाकर मोनिटरिंग जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा लगतार की गई ।

पुलिस टीम सदस्यो द्वारा तत्काल प्रभाव से अनवरत घटनास्थल के रूट व आसपास के क्षेत्रो मे उपलब्ध समस्त सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले जाकर मुखबिरान व तकनीकी तंत्र को विकसित कर घटनाक्रम में शामिल संभावित संदिग्धो को चिन्हित किया जाकर संदिग्ध से गहनता से पुछत पुछताछ की गई टीम सदस्यो द्वारा प्रार्थी की प्रस्तुत प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर मृतक के पुत्र भीकाराम की गतिविधिया संदिग्ध पायी गयी जिस पर मृतक के पुत्र भीकाराम पुत्र चुन्नीलाल उम्र 24 साल निवासी धाकडी पुलिस थाना शिवपुरा जिला पाली को दस्तयाब कर गहनता से पुछताछ की.उसने इस सनसनी खेज हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसमें प्रकरण संख्या 61-22 अप्रैल धारा 103 (1) बीएनएस पुलिस थाना शिवपुरा में गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण की वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार की बरामदगी के लिए अनुसंधान जारी है।

घटना के दिन को प्रार्थी शेराराम पुत्र चुन्नीलाल जाति सीरवी निवासी धाकड़ी पुलिस थाना शिवपुरा द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र पेश किया गया कि मेरे पिताजी चुन्नीलाल पुत्र हीराराम जाति सिरवी निवासी धाकडी ज़ो 21 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे हमारे बेरे से प्याज निकालकर लाने के लिए बैरे पर गये थे पिताजी घर पर नहीं आये तो शाम करीब 07.30 बजे मेरा भाई भीकाराम मोटर साईकल लेकर बैरे पर पिताजी को ढुंढने गया था करीब 15 मिनट बाद भीकाराम ने मेरी भुआ तुलसीदेवी को फोन कर बताया कि पिताजी के चोट लगी हुई हैं खून निकल रहा है जो आंखे नहीं खोल रहे हैं तब वह मां सुआ देवी मोटर साईकल लेकर बैरे पर गये तो देखा कि पिताजी कुंए के पास जमीन पर पड़े थे जिनके सिर से खून निकल रहा था तथा पुरे शरीर व कपडो पर खून लगा हुआ था हमने देखा तो मेरे पिताजी की श्वास नहीं चल रही थी जिनकी मृत्यु हो चुकी थी कुछ देर में हमारे द्वारा फोन करने पर फिरोज भाई व अचलाराम सिरवी पुर्व संरपच मौके पर आ गये। रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 61 / 22 अप्रैल धारा 103 (1) बीएनएस पुलिस थाना शिवपुरा पर दर्ज किया जाकर अनुसंधान थानाधिकारी भंवरलाल द्वारा प्रारम्भ किया गया।

पुलिस कार्यवाही गठित स्पेशल टीमों एमओबी टीम एफएसएल टीम साईबर टीम द्वारा घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटनास्थल के रूट से जुडे हुए आसपास के क्षेत्रो में उपलब्ध समस्त सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले जाकर घटनास्थल पर प्राप्त भौतिक साक्ष्यों व घटना के संबंध में प्राप्त प्रथम सूचना रिपोर्ट में अंकित तथ्यो के संबंध में गहनता से अवलोकन किया तो घटनास्थल पर प्राप्त भौतिक साक्ष्य तथा प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत प्रथम सूचना रिपोर्ट में अंकित तथ्यो मे काफी भिन्नता पाई. पुलिस ने वारदात में शामिल अभियुक्त (मृतक के पुत्र) भीकाराम को गिरफ्तार किया.