विशेष निरोधात्मक अभियान आज से शुरू

विशेष निरोधात्मक अभियान आज से शुरू

विशेष निरोधात्मक अभियान आज से शुरू

 उदयपुर /आबकारी विभाग द्वारा विशेष निरोधात्मक अभियान आज से शुरू किया गया हैं. आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं जिसमें बताया गया हैं कि अन्य राज्यों से और अवैध मदिरा के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए. मेहता ने आबकारी अधिनियमों की पालना के निर्देश देते हुए 

दूसरे राज्यों के सहयोग से फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के साथ ही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि प्रदेशभर में अवैध शराब पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके.हर दुकान पर होलोग्राम और एमआरपी पर बिक्री की जांच व अतिरिक्त आबकारी आयुक्त को जिलेवार दौरा करने के निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि इस अभियान की दैनिक मॉनिटरिंग और जिलेवार समीक्षा की जाएगी.