महिला का पर्स हुआ चोरी 15 लाख के गहने व 30 हजार चोरी मामला दर्ज
महिला का पर्स हुआ चोरी 15लाख के गहने व 30 हजार चोरी .पाली / पाली से अजमेर जा रही बुजुर्ग महिला का पर्स गायब हो गया। पर्स में लगभग 15 लाख के गहने थे। महिला के दामाद ने पाली के कोतवाली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि रोडवेज बस में चढ़ते समय किसी ने पर्स चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाल रविन्द्र सिंह खिंची ने बताया कि पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना इलाके के सरदार पटेल नगर में रहने वाले सुधीर भंवर पुत्र शिवराज ने चोरी की रिपोर्ट दी। इसमें सुधीर ने बताया कि सोमवार को वह अपनी सास विष्णु प्रिया को सुबह 6 बजे कार से पाली रोडवेज बस स्टैंड छोड़कर आया। उनकी सास के पास एक पर्स था। इसमें 10 तोला सोने के गहने थे। इनमें 3 तोले का मंगलसूत्र 2 तोले की चेन, 5 तोला के दो कड़े और 30 हजार रुपए नकद थे। सुबह 6.30 बजे के करीब सास अजमेर जाने के लिए नहर पुलिया से रोडवेज बस में बैठी थी.रिपोर्ट में बताया कि बस में बैठने के कुछ देर बार सास से बस कंडक्टर ने टिकट के लिए रुपए मांगे। उन्होंने पर्स ढूंढा लेकिन मिला नहीं। शायद बस में चढ़ते समय भीड़-भाड़ में किसी ने पर्स चुरा लिया।