मोयल परिवार का गणगौर उद्यापन समारोह आयोजित
मोयल परिवार का गणगौर उद्यापन समारोह आयोजित
तीज त्यौहार गणगौर राजस्थानी संस्कृति की विशेष खुशबू से सुशोभित पर्व है : चौहान
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। तीज त्यौहार गणगौर राजस्थानी संस्कृति की विशेष खुशबू से सुशोभित पर्व है ये पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक है उपरोक्त उद्गार विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने ओसवाल न्याति नोहरा में एक सामाजिक कार्यक्रम मोयल परिवार के गणगौर उद्यापन में आयोजित समारोह में शिरकत करते हुए व्यक्त किए इस मौके पूर्व काविना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि राजस्थान की रंग बिरंगी संस्कृति आध्यात्मिक गहराईयों में जीवन के बहुत करीब है जो हमारे सामाजिक जीवन में उर्जा का संचार करती हैं।

इस अवसर पर मोयल परिवार द्वारा अतिथियों का साफा व माला पहनाकर बहुमान किया गया। इस मौके लालचंद मोयल, प्रवीण मोयल, राजस्थान उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त रजिस्ट्रार भुवनेश नारायण भट्ट, सेवा निवृत्त डीजे महेंद्र सिंह सिसोदिया, पीएमओ डा. राजेश गुप्ता, डॉ निधि गुप्ता, सुरेश ओझा, अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास,

कोट का मोहल्ला अध्यक्ष गौतमचंद मुणोत, भाजपा नेता राजेश तंवर, भारत विकास परिषद् अध्यक्ष देवीलाल सांखला जिला शारीरिक शिक्षक संघ संरक्षक सत्तुसिंह भाटी, फौजी अशोक सैन, गजेन्द्र सोनी , नवनीत राय रूचिर, पूर्व नर्सिंग ऑफिसर गजेंद्र जयपाल, शिक्षाविद हिम्मत राज शर्मा, डा. वासुदेव सांखला, विजय राज मोयल, जगदीश पाराशर, कवि शायर लेखक अब्दुल समद राही, डा.रशीद गौरी, ओमप्रकाश मोयल, गोविंद सेन, राम स्वरूप भटनागर सहित सभी सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, चिकित्सक, अधिवक्ता एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
