Chandrava Prant Godwad s huge general meeting will be held on 12th September in Rishikul Vidyalaya rani many topics will be discussed
चन्द्रवा प्रान्त गोडवाड की विशाल आम सभा 12 सितम्बर को ऋषिकुल विद्यालय रानी मे, होगी कई विषयो पर चर्चा
पाली /चन्द्रभा प्रान्त गोडवाड श्रीमाली ब्राह्मण समाज सेवा समिति के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार त्रिवेदीने बताया की समस्त पदाधिकारी गण, कार्यकारिणी सदस्य, संगठन मंत्री, प्रवक्ता , ट्रस्टी, मिडिया प्रभारी, मनोनीत सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्यों के साथ हमारे समाज के समस्त बन्धुओं को सहर्ष सूचित किया जाता है कि हमारी संस्था की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष की भी आम सभा का आयोजन दिनांक 12 सितंबर 2025 शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ऋषिकुल विद्यालय रानी के प्रांगण में रखी गई है । अतः आपसे नम्र निवेदन है कि आप इस महत्वपूर्ण सभा में पधार कर सभा की शोभा बढ़ाये एवं सभा के विचारणीय बिन्दुओं पर हमारी संस्था के पदाधिकारियों से विचार - विमर्श कर अति शीघ्र समाज के समूह में प्रकाशित किया जाएगा।
आप समस्त पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्यों, संगठन मंत्री, प्रवक्ता,मिडिया प्रभारी ,ट्रस्टीयो , मनोनीत सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों से नम्र निवेदन है कि आप समय पर पधारकर समाज उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कष्ट करावे । सभा में अपनी बुध्दि व शालिनता का परिचय दिजीयेगा । हमारे समाज के समस्त परिवार से अधिक से अधिक बन्धु आम सभा में उपस्थित रहने का कष्ट किजीयेगा । अगर आप किसी कारणवश सभा में उपस्थित नहीं होते हैं तो सभा में उपस्थित बन्धुओं द्वारा सर्व सम्मति से जो भी निर्णय लिया जाएगा उसमे आपकी सहमति मान्य समझी जायेगी। वही समस्त पदाधिकारी जैसे महामंत्री भंवरलाल व्यास रानी गांव, ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष डॉ किशनलाल दवे खिमेल फालना ,संस्था अध्यक्ष नंदकिशोर दवे लुणावा फालना मुंबई, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार त्रिवेदी खारला फालना , महामंत्री भंवरलाल व्यास रानी गांव - चांचोडी ,मंत्री मांगीलाल त्रिवेदी खारला -फालना ,
कोषाध्यक्ष कैलाश जोशी बीजापुर फालना , सह कोषाध्यक्ष भरत कुमार ओझा पेरवा फालना , व्यवस्थापक मांगीलाल अवस्थी इत्यादि रहे।