भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर अवकाश घोषित करने को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
MLA,wrote,letter,the,Chief,Minister,regarding,declaring,holiday,birth,anniversary,Lord,Vishwakarma
भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर अवकाश घोषित करने को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
दौसा। आराध्य श्री भगवान विश्वकर्मा की जन्म जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने को लेकर दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा ने गुरूवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि राजस्थान प्रदेश में सभी समुदाय वर्गों को प्राथमिकता देते हुए महापुरुषों की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित कर रखे हैं जॉगिड़ व ब्राह्मण समाज तथा संपूर्ण शिल्पकारो के आराध्य देव श्री भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े हर्ष एवं धूमधाम से संपूर्ण भारतवर्ष में मनाई जाती है श्री भगवान विश्वकर्मा जयंती पर कारीगर शिल्पकार इंजीनियर व औद्योगिक कार्य करने वाले सभी कारीगर इस दिन भव्य रूप से श्रद्धा भाव से ब्रह्माम्णड के प्रथम शिल्पकार श्री विश्वकर्मा की जयंती पर हवन पूजा पाठ के साथ संपन्न करते हैं। उन्होंने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से कहा जनभावना को ध्यान में रखते हुए। राजस्थान प्रदेश में अन्य समाज धर्म वर्ग के महापुरुषों की तरह ही जांगिड़ ब्राह्मण समाज के आराध्य देव श्री भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर संपूर्ण राजस्थान प्रदेश में राजकीय अवकाश घोषित करने का निवेदन किया है।