महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भांडारेज में विदाई समारोह आयोजित
Farewell,ceremony,organized,Mahatma,Gandhi,Government,School,Bhandarej
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भांडारेज मे विदाई समारोह आयोजित
दौसा । महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय भांडारेज में शुक्रवार को कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह का आयोजन कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों एवं विद्यालय के अध्यापकों द्वारा किया गया, जिसमें जूनियर्स ने अपने सीनियर्स का प्रारंभिक कुमकुम तिलक लगाकर स्वागत किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य विष्णु कुमार पंचोली ने बताया कि विदाई समारोह के दौरान छात्रों को परीक्षा की तैयारी और संबंधित सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया गया।
वहीं कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ छात्रों को परीक्षा में उपयोगी सामग्री भेंट कर विदाई दी। कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता राहुल चेची ने किया।
उप-प्राचार्य मंजू गुप्ता ने छात्रों से अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए पूर्ण मनोयोग से मेहनत करने और विद्यालय के परिणामों को पिछले वर्षों से भी बेहतर बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर व्याख्याता राहुल चेची ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहते हुए सही दिशा में निरंतर प्रयास करने, गुरुजनों का सम्मान बनाए रखने तथा समाज के प्रति अपने जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12 के छात्राओं ने विद्यालय के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्रयोगशाला को घड़ी भेंट की। 12 वीं वर्ग की कई बालिकाओं ने स्कूल में बताएं अपने अनुभव साझा किया इस अवसर पर छात्राओं ने शिक्षकों से ऑटोग्राफ भी लिए। विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए कक्षा 11वीं व 12 वीं के विद्यार्थियों ने नृत्य एवं संगीत सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और भावनात्मक माहौल देखने को मिला।
इस अवसर श्याम सिंह चौहान, संदीप मुदगल,ममता व अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।