पत्रकार समाज के प्रहरी के रूप में कार्य करते हैं : ताराचंद सैनी
आई एफ डब्ल्यू जे के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया बहुमान
पत्रकार समाज के प्रहरी के रूप में कार्य करते हैं : ताराचंद सैनी
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। माली समाज पाली जिला अध्यक्ष एवं पावटी का बास माली समाज चौधरी ताराचंद सैनी, बड़ाबास माली समाज चौधरी गोरधन लाल गहलोत, सहित नत्थू लाल गहलोत ने आई एफ डब्ल्यू जे के नवनियुक्त उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत, जिला सचिव अब्दुल समद राही का फूलों की माला पहनाकर कर भव्य बहुमान किया। वहीं अभिनव कला मंच के सचिव चेतन व्यास ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर ताराचंद सैनी ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों को चौथा स्तंभ माना जाता है। क्योंकि वे समाज के प्रहरी के रूप में कार्य करते हैं और जनता को जागरूक कर सत्ता को जवाबदेह बनाते हैं।