उत्तर पश्चिम रेलवे में भी यात्री टिकट सुविधा केंद्र हुए हाईटेक,शुरुआत जोधपुर से*
*उत्तर पश्चिम रेलवे में भी यात्री टिकट सुविधा केंद्र हुए हाईटेक,शुरुआत जोधपुर से*
जोधपुर मंडल में ऐसे दो केंद्रों से नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस से पहली बार टिकट जारी
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने टिकटिंग व्यवस्था में बड़ा डिजिटल बदलाव करते हुए जोधपुर व पाली के यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके) को अत्याधुनिक नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस से जोड़ दिया है।q
शनिवार को दोनों स्थानों पर इस नई प्रणाली से पहली बार टिकट जारी किए गए। यह उपलब्धि पूरे जोन में पहली बार दर्ज की गई है।
सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंडल के सभी आरक्षण काउंटर पहले ही इस सिस्टम से जुड़ चुके हैं। अब यात्री टिकट सुविधा केंद्रों को जोड़ने से टिकटिंग प्रक्रिया और तेज व सरल हो गई है। यह कार्य डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में किया गया।
उन्होंने बताया कि इस नई प्रणाली से यात्रियों को रियल टाइम सीट जानकारी तेज टिकट बुकिंग और बेहतर सर्वर सुविधा मिलेगी। साथ ही स्टेशनों पर भीड़ और लंबी कतारों से राहत मिलेगी। रेलवे जल्द ही अन्य वाईटीएसके केंद्रों को भी इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा।
*क्या है नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस सिस्टम*
भारतीय रेलवे की नई डिजिटल टिकटिंग प्रणाली है। यह पुराने सिस्टम की तुलना में कई गुना तेज है और एक साथ बड़ी संख्या में टिकट बुक करने में सक्षम है। इसमें रियल टाइम सीट जानकारी बेहतर सर्वर क्षमता और कम तकनीकी बाधाएं जैसी सुविधाएं शामिल हैं जिससे यात्रियों को तेज और भरोसेमंद सेवा मिलती है। नई प्रणाली में तेज प्रोसेसिंगअधिक सर्वर क्षमता और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस जैसी सुविधाएं शामिल हैं।