हज कमेटी ने खोला कुर्रा सोजत के हाजियों के खिले चेहरे, पूरे शहर में खुशी का माहौल
हज कमेटी ने खोला कुर्रा सोजत के हाजियों के खिले चेहरे, पूरे शहर में खुशी का माहौल
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा मक्का-मदीना की पवित्र हज यात्रा 2027 के लिए कुर्रा निकाला गया। कुर्रा खुलते ही चयनित हाजियों के घरों में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे सोजत में मुबारकबाद का तांता लग गया। इस बार सोजत से कई परिवारों का चयन हुआ है। हज कमेटी की सूची के अनुसार सोजत से चयनित हाजी फकीर मोहम्मद पठान उनकी पत्नी मेहरुन्निसा, आफाक अहमद शेख उनकी पत्नी तबस्सुम बानो व रफीका बेगम, महबूब छिपा उनकी पत्नी हसीना बानो, सोजत वहीं महबूब खान उनकी पत्नी बतुल बानो, सोजत रोड व लालू खां तेली, उनकी पत्नी मुमताज, गांव गुड़िया के नामों की घोषणा होते ही शहर में खुशी का माहौल बन गया। हाजियों के घरों पर सुबह से ही रिश्तेदारों और मोहल्ले वालों का आना-जाना शुरू हो गया। मिठाइयां बंटी, दुआएं हुईं और हर तरफ "मुबारक हो" की आवाजें गूंजती रहीं।
चयनित हाजी फकीर मोहम्मद पठान ने कहा कि इस घड़ी का इंतजार था। पहली बार आवेदन किया और अल्लाह ने हमें अपने घर बुलाया है, यह हमारे लिए सबसे बड़ी नेमत है। पूरे सोजत वासियों ने सभी चयनित हाजियों को हज की सआदत के लिए दिली मुबारकबाद दी है और दुआ की है कि सभी खैरियत से हज करके वापस लौटें।