मजदूर दिवस पर मनरेगा कार्यों में अवकाश घोषित*

मजदूर दिवस पर मनरेगा कार्यों में अवकाश घोषित*

*मजदूर दिवस पर मनरेगा कार्यों में अवकाश घोषित*

*एक मई को श्रमिकों का अवकाश 30 अप्रैल को रहेगा कार्य दिवस*

जोधपुर,29 अप्रैल। महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों की मांग के अनुरूप प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मई 2026 शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन मनरेगा अंतर्गत किसी भी प्रकार का कार्य संचालित नहीं किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए  अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर अवकाश रखा जाता है। इसके एवज में निकटतम अवकाश दिवस को कार्य दिवस के रूप में निर्धारित किया जाता है।

इसी क्रम में निर्देश दिए गए हैं कि मजदूर दिवस (01 मई, 2026) से पूर्व अवकाश दिवस गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को कार्य दिवस के रूप में संचालित किया जाए ताकि कार्यों की निरंतरता बनी रहे और श्रमिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

----------