जोधपुर में जन आधार व राशन कार्ड बना आम जनता के लिए मुसीबत
जोधपुर में जन आधार कार्ड व राशन कार्ड बना आम जनता के लिए मुसीबत छात्रवृत्ति और योजनाओं का लाभ अटका
जोधपुर/ शहर में इन दिनों जन आधार कार्ड से जुड़ी प्रक्रियाएं आम नागरिकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई हैं। राज्य सरकार द्वारा सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जन आधार कार्ड अनिवार्य करने के बाद इसकी जटिल प्रक्रिया ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
सूत्रों के अनुसार जन आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का अपडेट करवाने के लिए अब दो स्तर की स्वीकृति अनिवार्य कर दी गई है। इस दोहरी प्रक्रिया के चलते आवेदन लंबे समय तक पेंडिग रहते हैं और कई मामलों में बिना स्पष्ट कारण के आवेदन निरस्त कर दिए जाते हैं।सबसे ज्यादा परेशानी उन छात्रों को हो रही है जिन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है। जन आधार में त्रुटि या अपडेट न होने के कारण उनकी छात्रवृत्ति अटक गई है जिससे उनके भविष्य पर सीधा असर पड़ रहा है।
इतना ही नहीं जन आधार कार्ड बनवाने के लिए अब आय प्रमाण पत्र भी मांगा जा रहा है जो पहले अनिवार्य नहीं था। इससे प्रक्रिया और अधिक जटिल हो गई है।शिकायत के लिए सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 181 पर कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं मिल पा रहा है। आम नागरिक और ई-मित्र सेवा केंद्र संचालक लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों द्वारा बिना कारण आवेदन निरस्त करना और समय पर समाधान न देना आम जनता के साथ अन्याय है। लोगों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है किजन आधार प्रक्रिया को सरल बनाया जाएअनावश्यक दस्तावेजों की मांग को हटाया जाएद्वितीय स्तरीय सत्यापन की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाएहेल्पलाइन शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएअगर जल्द समाधान नहीं किया गया तो आम नागरिक और ई-मित्र संचालक मिलकर इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन कर सकते हैं। यहीं हालात राशन कार्ड बनाने के लिए आ रहीं हैं बार बार इमित्र से आवेदित प्रार्थना पत्र को एतराज कर दिया जाता हैं कई लोगों के दो साल से अन्य स्थानों से ट्रांसफर राशन कार्ड नहीं बन रहें हैं. जब संबंधित विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क करते हैं तो आमजन को ईमित्र व ऑफिस के बीच चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ता हैं. जिम्मेदार आँखे मुंदे बैठे. हैं