355 गरीब परिवारों को रमजान प्रोजेक्ट किट किए वितरित

355 गरीब परिवारों को रमजान प्रोजेक्ट किट किए वितरित

355 गरीब परिवारों को रमजान प्रोजेक्ट किट किए वितरित 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

ब्यावर। आइडल प्रोजेक्ट टृस्ट नई दिल्ली व जमाअते इस्लामी हिन्द, ज़िला -अजमेर, ब्यावर व राजसमन्द के संयुक्त तत्वावधान में आज करबला रोड़ ब्यावर में एक रमजान प्रोजेक्ट के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता मुमताज़ अली सहसचिव जमाअते इस्लामी हिन्द ज़िला -अजमेर, ब्यावर व राजसमन्द की व मुख्य अतिथि नफीस अहमद संयोजक आइडल प्रोजेक्ट टृस्ट नई दिल्ली राजस्थान प्रदेश थे।

इस मौके पर मुमताज़ अली सहसचिव ने कहा कि यह रमजान प्रोजेक्ट के तहत जो खाद्य सामग्री किट हम दे रहे हैं यह कोई आप पर एहसान नहीं कर रहे हैं। यह आप लोगों हक जो आप तक पहुंचा रहे हैं।बस यह जरूर है कि हम और आप मिलकर अल्लाह से दुआ करें कि जिन लोगों की तरफ से यह मदद हम तक पहुंची है। मालिक उनकी रोजी में खूब बरकत व तरक्की दे। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद हो सके। और आप लोगों को मालूम होना चाहिए लेने वाले हाथ से देने वाला हाथ बेहतर है। तो अल्लाह से हमेशा दुआ भी करते रहना चाहिए कि हमको भी एक दिन लोगों कि मदद करने के लायक बना। इस मौके पर नफीस अहमद संयोजक आइडल प्रोजेक्ट टृस्ट नई दिल्ली राजस्थान प्रदेश ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर रमजान प्रोजेक्ट के तहत विधवाओं, यतिमों, ग़रीबों व बेसहारा लोगों को रमजान प्रोजेक्ट किट वितरित किए गये। किट में आटा,दाल, चावल, शक्कर, मिर्च, धनिया, हल्दी,तेल,नमक, शरबत,खजूर वगरहा सामग्री शामिल थी। 355 परिवारों को यह सामग्री दी गई ।अन्त दुआ की गई।