नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिया पर्यावरण का संदेश  लगाया एक पौधा मां के नाम

नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिया पर्यावरण का संदेश  लगाया एक पौधा मां के नाम

नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिया पर्यावरण का संदेश  लगाया एक पौधा मां के नाम

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। स्थानीय नरसिंहपुर कालानी के नवदुर्गा पार्क में नन्हे मुन्ने बच्चों ने पौधारोपण कर सबको पर्यावरण बचाने का खूबसूरत संदेश दिया। 
एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत सुश्री भूमिका कंवर, कुलदीप सिंह, दिनेश, विनोद, किशन और अक्षिता जैसे छोटे-छोटे बच्चों ने अपने हाथों से पौधे लगाए। 
बच्चों ने कहा कि मां हमें जीवन देती है और पेड़ हमें जीवन देते हैं। इसलिए हर बच्चा अपनी मां के नाम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल करे।
नवदुर्गा पार्क अब इन नन्हे हाथों से लगे पौधों से और हरा-भरा हो जाएगा। उम्मीद है इन पौधों को देखकर बड़े भी प्रेरणा लेंगे।
ऐसे संस्कार और ऐसी सोच वाले बच्चे ही कल का बेहतर भारत बनाएंगे ????