राजस्थानी नृत्य कलाकार नाजिया चुई सम्मानित

राजस्थानी नृत्य कलाकार नाजिया चुई सम्मानित

राजस्थानी नृत्य कलाकार नाजिया चुई सम्मानित

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

चुई। ग्राम पंचायत चुई की सुप्रसिद्ध नृत्य कलाकार नाजिया को समर्पण संस्था जयपुर द्वारा 12 वां शिक्षा दान महोत्सव के भव्य आयोजन में रावत पब्लिक स्कूल के निर्मला ऑडिटोरियम टाउन हॉल में सम्मानित किया गया।शिक्षा सहायता के लिए 109 बच्चों को चेक द्वारा आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। समर्पण संस्था के अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉक्टर दौलत राम मालिया ने शिक्षा का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में नाजिया चुई को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।