सवराड़ में कल्ला राठौड़ मंदिर की प्रथम वर्षगांठ मनाई

सवराड़ में कल्ला राठौड़ मंदिर की प्रथम वर्षगांठ मनाई

सवराड़ में कल्ला राठौड़ मंदिर की प्रथम वर्षगांठ मनाई

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत रोड़ के समीप सवराड़ में कल्ला जी राठौड़ मंदिर की प्रथम वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई जिसमें गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए जुलुश निकाला गया जिसमें अखंड ज्योत के साथ गाजे बाजे के साथ ढोल नगाड़े, डीजे पर नाचते हुए, महिलाएं मंगल गीत गाते हुए कल्ला जी राठौड़ मंदिर पहुंची वहां रात्रि भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें भजन गायक बन्नाराम देवासी उछेड़ा ने गणपति वंदना, गुरु वंदना के भजनों का आगाज किया साथ ही कल्ला जी राठौड़ के बारे भजनों के माध्यम बताया गया। साथ ही बोलिया का आयोजन हुआ व मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ ढोल नगाड़े के साथ सुबह मंदिर में ध्वजा चढ़ाई गई साथ सभी भामाशाह को मान सम्मान किया गया। जिसमें संत महात्मा भंवरागिरी जी महाराज, गोगाजी पुजारी रोहित गिरी जी, प्रशासक ममता महेंद्र कुमार आदि का स्वागत सत्कार किया गया।