सोजत: लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने अशोक खीची के स्वागत अभिनंदन का सिलसिला जारी
सोजत: लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने अशोक खीची के स्वागत अभिनंदन का सिलसिला जारी
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। उपखंड पत्रकार संघ सोजत के लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक खीची के स्वागत-अभिनंदन का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को कृषि मंडी परिसर में मेहंदी व्यवसायियों एवं व्यापारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

समारोह में अशोक खीची को पारंपरिक मारवाड़ी साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृषि मंडी सचिव विकास गहलोत, दलाल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गहलोत, उपाध्यक्ष श्यामलाल निकूम, श्याम पंवार, मदन पालरिया (छोटे वाला), कमलेश सांखला, शंकरलाल, पुखराज, ओमप्रकाश गुरु, महेंद्र भाटी, ताराचंद घांची सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अशोक खीची ने कहा कि उपखंड पत्रकार संघ के साथियों द्वारा लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
अंत में अशोक खीची ने विभिन्न संगठनों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और विश्वास के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।