सोजत: चेटीचंड पर निकली भव्य शोभायात्रा झूलेलाल मंदिर में हुए विविध धार्मिक कार्यक्रम
सोजत: चेटीचंड पर निकली भव्य शोभायात्रा
झूलेलाल मंदिर में हुए विविध धार्मिक कार्यक्रम
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल जी के जन्मोत्सव चेटीचंड पर्व के उपलक्ष में शहर के सिंधियों का बास स्थित भगवान झूलेलाल जी मंदिर में पूज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति के तत्वावधान में विविध धार्मिक आयोजन के साथ चेटीचंड धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण एवं भगवान झूलेलाल की आरती से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली गई तथा मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

शोभायात्रा वाहन रैली के रूप में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में अपनी भागीदारी निभाई। शहर में जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में मुखी दयालदास पुरुषवाणी, बाबा साहेब सुंदरदास आड़वाणी, ईश्वर दास पुरुषवाणी, जितेंद्र भागचंदानी, सच्चानन्द हिरानी, दीपक पुरुषवाणी, नारूभाई रामचंदानी, मुकेश, राजकुमार पुरुषवाणी, अवी पुरुषवाणी, जितेंद्र पुरुषवाणी, महेश पुरुषवाणी, कोमल आडवाणी, वशिका पुरुषवाणी, वर्षा पुरुषवाणी, नीतू पुरुषवाणी, साधना मूलचंदानी सहित समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

