कल पाली में प्रदेशभर के वकील होंगे एकजुट
कल पाली में प्रदेशभर के वकील होंगे एकजुट
पाली में कल शुक्रवार से अधिवक्ताओं का महाकुंभ राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस की तैयारियां पूर्ण
पाली। ऑल राजस्थान एडवोकेट फेडरेशन द्वारा आयोजित होने वाली दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवक्ता कॉन्फ्रेंस को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभिभाषक मंडल अध्यक्ष पी.एम. जोशी एवं सचिव मुकुल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 14 मार्च से पाली-जाडन स्थित प्रसिद्ध ओम आश्रम में प्रदेशभर के अधिवक्ताओं का महाकुंभ आयोजित होगा, जिसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अधिवक्ता एक मंच पर एकजुट होंगे।
अध्यक्ष पी.एम जोशी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में अधिवक्ता वर्ग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया जाएगा तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों को सशक्त बनाने और न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका को और मजबूत करने पर विशेष चर्चा होगी।
कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत राजस्थान भर के अधिवक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों की एक विशेष सेमिनार भी आयोजित की जाएगी, जिसमें अधिवक्ता हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इनमें प्रत्येक जिले से बार काउंसिल सदस्य का निर्वाचन जिला स्तर के अधिवक्ताओं को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में ऐलीवेशन, अधिवक्ता वेलफेयर राशि में पारदर्शिता के साथ बढ़ोतरी तथा युवा अधिवक्ताओं के लिए वेलफेयर फंड से स्टाइपेंड प्रदान करने जैसे विषय शामिल रहेंगे।
इसके अतिरिक्त टार्गेटेड केसेज प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के निराकरण अधिकरणों व लोक अदालतों में प्रैक्टिसरत अधिवक्ताओं को सामाजिक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त करने प्रत्येक जिला मुख्यालय पर बार काउंसिल की शाखा खोलने तथा न्यायिक आदेशों एवं अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।
सचिव मुकुल सोनी ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के लिए अधिवक्ताओं का ऑनलाइन पंजीकरण भी किया गया है तथा प्रदेशभर से अधिवक्ता उत्साहपूर्वक अपना पंजीकरण करवाया गया हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वागत आवास भोजन पंजीकरण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।
अभिभाषक मंडल पदाधिकारी व सदस्य अधिवक्ता ऐतिहासिक अधिवक्ता महाकुंभ की तैयारी पूर्ण कर ली गई।
तैयारी को लेकरअधिवक्ता पी.एम जोशी मुकुल सोनी जब्बरसिंह सिंह सुमेर सिंह कमलेश दवेरा योगेन्द्र ओझा कुन्दन चौहान विक्रम सिंह सद्दाम काजी प्रवीण साहू सुरेश राजपुरोहित मुकेश आर्य दीपक सोनी अल्ताफ हुसैन अर्जुन राठौड़ उमेश सांखला हिमाशुं गौरव धीरेन्द्र सिंह मनिहारी नवरतन चौहान प्रियंका जोशी कुसुमलता पंवार मोनिका डिम्पल मोनिका पुरी सहित अधिवक्ता उत्साहपूर्वक तैयारी पूर्ण की गई