आयुष मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2025 का पैथी अनुसार वर्गीकरण करने की मांग     

आयुष मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2025 का पैथी अनुसार वर्गीकरण करने की मांग     

आयुष मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2025 का पैथी अनुसार वर्गीकरण करने की मांग 
   

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 


सोजत। यूनानी चिकित्सकों ने आयुष मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2025 का पैथी अनुसार वर्गीकरण करने की मांग करते हुए उप जिला कलेक्टर सोजत मासिंगा राम जांगिड़ को भजनलाल शर्मा,  मुख्यमंत्री ,राजस्थान सरकार, गजेंद्र सिंह खींवसर चिकित्सा मंत्री, प्रेमचंद बेरवा, उपमुख्यमंत्री व आयुष मंत्री राजस्थान सरकार व निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार, NHM मिशन डायरेक्टर राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि AYUSH मिशन के अंतर्गत आयुष में आयुर्वेद होमियोपैथी यूनानी योग नेचरोपैथी सिद्धा तमाम पद्धति शामिल हे ।NHM राजस्थान के अंतर्गत अभी आयूष मेडिकल ऑफिसर 2025 सीधी भर्ती विज्ञापन संख्या   06/2025  की 1535 पद पर भर्ती निकाली गई थी जिसका एग्जाम  26/12/2025 को हुआ था।भर्ती का रोस्टर कंबाइंड बनाया गया जो कि पहली बार हुआ हे अन्यथा आज तक  ऐसा नहीं हुआ आयुष मेडिकल ऑफिसर की भर्ती हुई हे तो तीनों पैथीओ का रोस्टर का वर्गीकरण अलग अलग होता हुआ आया हे पर इस बार ऐसा नहीं हुआ है।अगर आयुष भर्ती का वर्गीकरण नहीं हुआ तो इससे यूनानी पद्धति को बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ेगा और यूनानी पद्धति खत्म हो जाएगी । आयुष मिशन में सारी पद्धतियों को समान नजर से देखा जाए और पदों का अलग अलग वर्गीकृत किया जाए।