दो वाहन चोर गिरफ्तार

दो वाहन चोर गिरफ्तार

दो वाहन चोर गिरफ्तार                   जालोर /पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर गिरोह के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से करीब 12 बाइक चोरी करने की बात स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इंदोलिया के निर्देश पर बागोड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा हैं 

पुलिस के अनुसार- 17 अप्रैल को प्रार्थी इम्तियाज खां निवासी जालोर हाल बागोड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 अप्रैल को उसकी दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। इस पर थानाधिकारी बलदेवराम के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी सहायता ली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर मीठोडा निवासी वरियाम खां (22) और आसू खां (26) को दस्तयाब किया। पूछताछ में आरोपियों ने एक दर्जन वारदातों का खुलासा किया। गिरोह का एक अन्य सदस्य पहाडुखां उर्फ इकबाल खां फिलहाल फरार है जिसकी तलाश जारी है।

पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह दिन में दुकानों और घरों के बाहर खड़ी बाइकों की रेकी करता था। रात के समय 'मास्टर की' की मदद से हैंडल लॉक तोड़कर पलक झपकते ही वाहन चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस अब आरोपियों से चोरी की गई अन्य बाइकों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।