पाली नगर निगम के मतदान की तिथि में परिवर्तन’

पाली नगर निगम के मतदान की तिथि में परिवर्तन’

पाली नगर निगम के मतदान की तिथि में परिवर्तन’

पाली, 25 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत पाली नगर निगम के मतदान की निर्धारित तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब पाली नगर निगम में 9 सितंबर, 2026 के स्थान पर 11 सितंबर, 2026 को मतदान कराया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग ने जैन समाज के महत्वपूर्ण पर्व पर्युषण महापर्व के दृष्टिगत मतदान तिथि में परिवर्तन के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव पर विचार करते हुए यह निर्णय लिया है। पर्युषण महापर्व के कारण 9 सितंबर को मतदान होने से जैन समाज के मतदाताओं को मतदान करने में कठिनाई होने की संभावना को देखते हुए मतदान तिथि परिवर्तित की गई है।
आयोग ने व्यापक जनहित एवं अधिकाधिक मतदाताओं की मतदान में सहभागिता सुनिश्चित करने की दृष्टि से 11 सितंबर, 2026 को मतदान कराने की स्वीकृति प्रदान की है।
----------------