मनरेगा देश के गरीब मजदूर और ग्रामीण परिवारों का सबसे बड़ा अधिकार है: विधायक डीसी बैरवा

MNREGA,has,biggest,right,poor,laborers,and,rural,families,MLA,DC,Bairwa

मनरेगा देश के गरीब मजदूर और ग्रामीण परिवारों का सबसे बड़ा अधिकार है: विधायक डीसी बैरवा

मनरेगा देश के गरीब मजदूर और ग्रामीण परिवारों का सबसे बड़ अधिकार है: विधायक डीसी बैरवा

दौसा। जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान मंगलवार को मीन भगवान मंदिर, ब्लॉक नांगल राजावतान में आयोजित कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, मनरेगा श्रमिक, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा ने कहा कि मनरेगा देश के गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों का सबसे बड़ा अधिकार है। कांग्रेस सरकार ने मनरेगा को अधिकार के रूप में लागू किया था। लेकिन वर्तमान में इसे कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन्हें कांग्रेस पार्टी किसी भी हाल में सफल नहीं होने देगी।
विधायक बैरवा ने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी “अधिकार का अंत, गारंटी से कृपा तक” जैसे प्रयासों का पुरजोर विरोध करती है और मनरेगा को मजबूत करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के लिए संगठित रहें और कांग्रेस के इस आंदोलन को मजबूती प्रदान करें।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने मनरेगा में समय पर भुगतान, काम के दिन बढ़ाने, मजदूरी दर में वृद्धि और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग रखी। साथ ही ग्रामीणों को मनरेगा से जुड़े अधिकारों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी उपस्थित जनसमुदाय, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया और मनरेगा बचाओ संग्राम को आगे भी मजबूती से जारी रखने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान दौसा प्रधान प्रहलाद मीणा ,नांगल प्रधान दिनेश कुमार मीणा ,उप प्रधान जयंत मीणा, सीताराम जी मंडल अध्यक्ष, रामकिशन मीना मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज अवाना ,शीतल चौबे ,फूलचंद मीणा,  रामनारायण पांडा, मीडिया प्रभारी उमा शंकर बनियाना,कैलाश गोठवाल,भौरीलाल डीलर, देवीसाहय थानेदार, अमर पाल पटेल ,गिरिराज रिगंया, कमलेश वैजबाडी ,नरसी वागपुरा, अमरपाल महावर, बाबु बैरवा राजेन्द्र बैरवा, फैलीराम वैजबाडी ,पप्पू चौपड़ा ,शंभू पटेल ,हरिनारायण पयारीवास ,मोहरपाल उप प्रधान,जगदीश लाडली का बास,हरिनारायण बारवाल, चेतराम पंचायत समिति सदस्य, राजू सैनी,कैलाश‌ बारवाल, सुखपाल मीना,मंगल देलास , पूर्व सरपंच  रामजी लाल मलवास, हरिसिंह राजावत,राम खिलाड़ी मालपुरिया ,पूर्व सरपंच ‌सांवलराम मानपुरिया, नारायण प्यारीबास ,सांवलराम बैरवा ,यूथ कांग्रेस रामकेश गुर्जर ,पूर्व अध्यक्ष  कैलाश गोठवाल, सियाराम 57 ,रविंद्र जारवाल ,रामधन कानपुरा,राजेन्द्र मोहनपुरा ,यूवा कांग्रेस अध्यक्ष हरकेश अवाना ,उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस मोनू पचवारा ,हंसराज बैरवा,ललित बैरवा ,गिर्राज गुर्जर, सियाराम गुर्जर ,सुरेश डोई ,प्यारसिंह डोई ,हेमराज सिंह  मीडिया प्रभारी , NSUI ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्र मोहन मीणा ब्लॉक उपाध्यक्ष NSUI उपाध्यक्ष रामखिलाड़ी बैरवा ,मुकेश राणा जिला प्रवक्ता ,अशोक डागोलाई ,नमोनारायण मीणा, सुनिल कानपुरा ,लक्ष्मीनारायण एडवोकेट, लवाण प्रधान बीना बैरवा , महिला जिला अध्यक्ष रेनू कटारिया, रुक्मणी गुप्ता ,राजेश देवी,मीना शर्मा, जलजीत मीणा,कविता मीणा सहित सेकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे l