श्री गुरु फूलनारायण आश्रम में आज गुरुपूर्णिमा महोत्स्व

श्री गुरु फूलनारायण आश्रम में आज गुरुपूर्णिमा महोत्स्व
श्री गुरु फूलनारायण आश्रम में आज गुरुपूर्णिमा महोत्स्व

श्री गुरु फूलनारायण आश्रम में श्रद्धा से मनाई  जाएगी   गुरुपूर्णिमा श्री


 सोजत /श्री गुरू फूलनारायण महाराज की जीवित समाधि स्थल, तपोभूमि एवं विश्व के समस्त श्रीमाली ब्राह्मणों का एकमात्र गुरुद्वारा श्री गुरू फूलनारायण आश्रम सोजत सिटी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आषाढ़ सुदी पूर्णिमा बुधवार को हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। अखिल भारतीय श्री गुरू फूलनारायण गुरुद्वारा आश्रम न्यास के अध्यक्ष
सुरेन्द्र कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सोजत सिटी सम्पूर्ण भारतवर्ष के श्रीमाली ब्राह्मण समाज का एक मात्र गुरूद्वारा हैं।  महामंडलेश्वर श्री श्री 1008  स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती  महोत्सव में भाग लेकर आशीर्वचन देंगे।
महोत्सव की शुरुआत 
 गुरु पूर्णिमा को आश्रम परिसर पं. पियुष त्रिवेदी द्वारा बुधवार, 29 जुलाई,महा रुद्राभिषेकम सुबह से  बजे होगा। विद्वान् ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोचार से पूजन अभीषेक,
प्रतिभा सम्मान समारोह दोपहर 12 बजे,
गुरु महाप्रसादी सायं 6 बजे से शुरू होगी। इस मौके पर भामाशाह, अतिथि सम्मान एवं वार्षिक रिपोर्ट दोपहर 2.30 बजे प्रस्तुत की जाएगी। सांय विशेष आरती होगी।  पूर्व रात्रि को भजन गायकों  ने गणेश गुरु ,,शिव,कृष्ण आदि देवी देवताओं पर धार्मिक सनातनी भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि आश्रम को महोत्सव के अवसर पर रोशनी से सजाया गया हैं। श्रद्धालुओं के लिए चाय पानी की व्यवस्था रखी गई हैं।
आश्रम में विगत तीन वर्षो से विकास के कई कार्य हुए हैं। देश के कोने कोने से हजारों की तादाद में भक्तगण शामिल हों रहें हैं ।              न्यास सचिव सुरेंद्र कुमार व्यास, प्रवक्ता  क़मल व्यास   कोषाध्यक्ष अशोक महूडा एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्य अपनी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं साथ पांच दिवसो को अलग-अलग भामाशाह द्वारा महा प्रसादी व अन्य सेवा कार्यों में योगदान  दिया हैं।       28 जुलाई 2026, मंगलवार को बुड़ायत माता मंदिर लुण्डावास में पूजन, यज्ञ 
भजन संध्या व प्रसादी हुआ।   सोजत के लुंडावास गांव में बूढायत माता मंदिर में  चौदस को गुरु फूलनारायण की   आराध्य देवी बूढायत माता का पूजन, यज्ञ व विशेष आरती की गई। इस मौके पर देश के कोने कोने से श्रीमाली ब्राह्मणों ने  आकर माता के श्री चरणों में शीश नवाया। पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, विधायक श्रीमती शोभा चौहान, संत , समाज के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहें  । अतिथियों का स्वागत किया गया।सांय महाप्रसादी का आयोजन हुआ।कल सोमवार को मंदिर में रातिजोगा हुआ। अध्यक्ष जितेंद्र व्यास ने सभी का आभार जताया।