56हजार से अधिक पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र बकाया
56हजार से अधिक पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र बकाया
जयपुर /पेंशन विभाग से प्राप्त रिकॉर्ड के अनुसार 19 जनवरी 2026 तक 56,662 पेंशनर्स/ फैमिली पेंशनर्स ने अभी भी अपने जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए हैं। वे जल्द संबिट करदे. जिले से संबंधित सूची में अपना नाम देख लें तथा यदि आपका अथवा आपके किसी परिचित का नाम इस सूची में हो तो अविलंब जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। साथ ही अपने जीवन प्रमाण पत्र का स्टेटस पेंशन विभाग के पोर्टल पर भी अवश्य चेक करे। इसके लिए आप आईएफपीएमएस पर पेंशनर लॉगिन में जाकर अपना पीपीओ नंबर एवं बैंक अकाउंट के अंतिम चार अंक तथा कैप्चा डालकर अपने करंट मंथ की पेंशन स्लिप देखेंगे तो उसमें सबसे नीचे जीवन प्रमाण पत्र से संबंधित विवरण अंकित होता है। जिसमें आप द्वारा जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का दिनांक और उसकी वैलिडिटी की डेट अंकित होती है। यदि यह डेट 30 नपम्बर 2026 तक की आ रही है तो आपका जीवन प्रमाण पत्र विभाग में प्रस्तुत हो चुका है अन्यथा आपको दोबारा प्रस्तुत करना ही होगा।*
19 जनवरी 2026 तक कुल पेंडिंग 56,662 जीवन प्रमाण पत्रों में से जिलेवार अजमेर 1986 अलवर 3493 बालोतरा 202 बांसवाड़ा 1809 बाराँ 583 बाड़मेर 885 ब्यावर 551 भरतपुर 2720 भीलवाड़ा 1571 बीकानेर 2198 बूंदी 768 चित्तौड़ 837 चुरू 1277 दौसा 779 डीडवाना 545, डीग 868 धौलपुर 518 डूंगरपुर 848 गंगानगर 981 हनुमानगढ़ 796 जयपुर 9068 जैसलमेर 740 जालौर 485 झालावाड़ 581 झुंझुनू 1743 जोधपुर 3367 करौली 1065 खैरथल तिजारा 625, कोटा 2946 कोटपूतली 859 नागौर 1150 नीमकाथाना 8 पाली 1248 फलोदी 271 प्रतापगढ़ 251 राजसमंद 597 सलूंबर 172 सांचौर 54 सवाई माधोपुर 777 सीकर 2490 सिरोही 501 टोंक 806 और उदयपुर 2640*
जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने हेतु सबसे आसान तरीका किसी भी कार्यरत कर्मचारी की एसएसओ आईडी के माध्यम से प्रस्तुत कराना होता है, जिसमें आपको सिर्फ अपना पीपीओ नंबर और बैंक अकाउंट के अंतिम चार अंक बताने होंगे। इस प्रकार प्रस्तुत किया गया जीवन प्रमाण पत्र विभाग के पोर्टल पर तुरन्त अपडेट कर दिया जाता है। इसके अलावा जीवन प्रमाण पत्र के निर्धारित प्रपत्र पर राजपत्रित अधिकारी के हस्ताक्षर करवा कर भी आप अपने संबंधित कोष कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। यदि आप बायोमेट्रिक तरीके से अपना जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे तो वह 5-6 दिन पश्चात अपडेट होगा तथा उसमें ट्रेजरी सही सेलेक्ट नहीं करने या किसी अन्य तकनीकी कारण से विभाग में पहुंच पाना भी संदिग्ध रहता है।*
जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में कोई असुविधा महसूस करें तो सर्वप्रथम राजस्थान पेंशनर समाज की अपनी जिला शाखा उप शाखा के अध्यक्ष से अथवा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष जी से संपर्क कर सकते हैं।*