गोपाष्टमी पर श्री राम गौशाला में हुआ आयोजन
गोपाष्टमी श्री राम गौशाला में धूमधाम से हुआ आयोजन पाली 30 अक्टूबर। गोपाष्टमी पर राजस्थान के गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत के निर्देशानुसार जिले के सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र सभी पात्र गौशालाओं में उत्सव मनाया गया है इसी क्रम में सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र की सभी गौशालाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
श्री राम गौशाला कोलीवाड़ा नंदीश्वर गौशाला वह महावीर गौशाला नोवी 36 गौशाला सुमेरपुर समेत सभी गौशालाओं में गौमाता का विधि-विधान से पूजन कर लापसी का प्रसाद अर्पित किया गया। श्री राम गौशाला कोलीवाड़ा में अध्यक्ष धीरज सांखला नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन समारोहपूर्वक हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु गौसेवक व समाजसेवी उपस्थित रहे। गौशालाअध्यक्ष धीरज सांखला ने जानकारी दी कि गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गंगा देवी धर्मपत्नी चंपालाल चांदोरा परिवार द्वारा लगभग चार क्विंटल लापसी का प्रसाद बनवाया गया। साथ ही गौपालक कर्मचारियों को वस्त्र-दक्षिणा देकर उनका सम्मान किया गया। उन्होंने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं समिति सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में कम से कम एक गौमाता का पालन अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम में नीलकंठ महादेव मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष भवानीसिंह राठौड़, चत्रभुजु शर्मा भंवरलाल परमार चंपालाल चांदोरा सुरेश भाई अग्रवाल, शिवलाल माली समेतअनेक पदाधिकारी भामाशाह परिवार के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।