राही ने निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों को जिस जज्बे से उठाया है वह प्रेरणादायक है : लालचंद मोयल 

राही ने निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों को जिस जज्बे से उठाया है वह प्रेरणादायक है : लालचंद मोयल 

राही ने निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों को जिस जज्बे से उठाया है वह प्रेरणादायक है : लालचंद मोयल 

राही के जन्मदिन पर किया स्वागत सत्कार 

राही ने किया बच्चों को बाल साहित्य भेंट 

सोजत। पत्रकार जन आंदोलनों की आवाज़ और कलम के माध्यम से समाज को जागरूक करने का काम करते हैं उक्त उद्गार पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने वरिष्ठ पत्रकार शायर कवि अब्दुल समद राही के जन्मदिन पर पेंशनर भवन में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए उन्होंने कहा कि राही ने निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों को जिस जज्बे से उठाया है वह प्रेरणादायक है। अतिथि के रूप में उपस्थित शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी ने कहा कि आपकी लेखनी यूँ ही सच्चाई की मशाल बनकर समाज को मार्ग दिखाती रहे।

संस्था सचिव रामस्वरूप भटनागर ने कार्यक्रम का सरस संचालन करते हुए कहा कि राही ने साहित्य के क्षेत्र के साथ साथ पत्रकारिता में अपना अलग मुकाम बनाया है ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सतत सामाजिक चेतना प्रदान करे। कार्यक्रम के आरंभ में राही का उपरणा पहनाकर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर एकाउंटेंट यसवंत महावर, महेंद्र माथुर, शंकर लाल पारीक, मोहम्मद यासीन खरादी, कालूदास, एडवोकेट जुगल किशोर दवे ईश्वर दास पुरुषवाणी, शिवलाल जोशी, झूमर लाल गर्ग आदि कई गणमान्य जन और पेंशनर उपस्थित थे। कार्यक्रम समापन पर अल्पाहार का आयोजन किया गया।

वहीं मदरसे के बच्चों के साथ राही ने अपने जन्मदिन की खुशियां बांटी बच्चों ने सुनाएं उम्दा नातिया कलाम राही ने किया बच्चों को बाल साहित्य भेंट और बांटे फ्रूट कुकीज। बाल साहित्य की पुस्तकें पाकर बच्चों के खिले चेहरे।