श्री राम सुंदरकांड मंडली की सराहनीय सेवा 8 वर्षों से घायल पशु-पक्षियों का कर रही उपचार
श्री राम सुंदरकांड मंडली की सराहनीय सेवा 8 वर्षों से घायल पशु-पक्षियों का कर रही उपचार
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। मानवता और जीव सेवा का अनोखा उदाहरण पेश करते हुए श्री राम सुंदरकांड मंडली, सोजत सिटी पिछले 8 वर्षों से लगातार सेवा कार्य कर रही है। मंडली के सदस्य सड़क हादसों में घायल कुत्तों एवं अन्य पशु-पक्षियों का उपचार करवाने का कार्य निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं।
मंडली द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाती है। साथ ही मंडली द्वारा घायल एवं बेसहारा पशु-पक्षियों के भोजन की व्यवस्था भी नियमित रूप से की जाती है। वहीं अधिक गंभीर रूप से घायल कुत्तों को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर भेजा जाता है। इस सेवा कार्य से अब तक कई बेसहारा जानवरों और पक्षियों को नया जीवन मिल चुका है। इलाज की रशि
सुंदरकांड व भजन कीर्तन से प्राप्त होते हैं और निशुल्क इलाज किया जाता है। मंडली के सक्रिय सदस्यों में दिनेेश टांक, गौरव प्रजापत, गौतम गहलोत, भरत पवार, संजय तंवर, रामरतन भाटी, चैनराज टांक, दिवेश सांखला, प्रशांत तंवर, विनोद जांगिड़ एवं गोपाल सांखला शामिल हैं, जो निरंतर इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मंडली के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है। यह सेवा कार्य न केवल पशु-पक्षी संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि मानवता का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है।