दो मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार
दो मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार ज़ोधपुर/ दो मामलों में वांछित 35 हजार का ईनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। ईनामी अपराधी भोमाराम बांगड़वा पर एक मामले में 10 व दूसरे मामले में 25 हजार का ईनाम घोषित किया हुआ हैं।
पुलिस उपायुक्त, जोधपुर पूर्व मनीष कुमार ने बताया कि जोधपुर शहर में ईनामी, मफरूर, पीओ, स्थाई वारण्टी व धारा 299 सीआरपीसी में वाँछित आरोपियों की गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु चलाये जा रहें विशेष अभियान टीम द्वारा कुल 35hjar के ईनामी अपराधी भोमाराम बांगड़वा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
विशेष अभियान के तहत इनामी अपराधियों की धरपक्कड करने के प्रदत्त निर्देशों की पालना में विरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोधपुर पूर्व व अनिल शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त, मण्डोर के निर्देशन में खेतसिंह सउनि प्रभारी डीएसटी टीम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन का किया गया। पुलिस थाना करवड़ जिला जोधपुर पूर्व में टोल प्लाजा पर फायरिंग के दर्ज प्रकरण संख्या 57/2025 धारा 109 (1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में यह आरोपी वांछित था। साथ ही पुलिस थाना औसिंया जिला जोधपुर ग्रामीण में दर्ज प्रकरण संख्या 174/2025 जुर्म धारा 189 (4), 324(4), 126 (2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में भी भी वांछित था। दोनों प्रकरणो में अभियुक्त भोमाराम बांगड़वा जो काफी लम्बे समय से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु संबंधित पुलिस थानो से टीमें गठित करके आरोपी के छुपने व ठहरने के ठिकानों पर भिजवाई गई, मगर वाँछित आरोपी बड़ा ही शातिर व बदमाश प्रवृति का होने से पकड़ में नहीं आ रहा था। जिस पर खेतसिंह सउनि प्रभारी डीएसटी टीम द्वारा आसूचना संकलन व पुलिस विभाग के तकनीकी संसाधनों का बेहतरीन उपयोग करते हुये वाँछित आरोपी भोमाराम बांगड़वा के अपने दोस्त के घर गुड़ा विशनोईयॉन में आया हुआ होने की सूचना पर डीएसटी टीम पूर्व व पश्चिम मय जाब्ता द्वारा गुड़ा विशनोईयॉन में दबिश दी।
यहाँ से वांछित फरार ईनामी अभियुक्त भोमाराम बांगड़वा को दस्तयाब कर संबंधित जाँच अधिकारी को सुपुर्द किया गया ।ज़ोधपुर/ दो मामलों में वांछित 35 हजार का ईनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। ईनामी अपराधी भोमाराम बांगड़वा पर एक मामले में 10 व दूसरे मामले में 25 हजार का ईनाम घोषित किया हुआ हैं।
पुलिस उपायुक्त, जोधपुर पूर्व मनीष कुमार ने बताया कि जोधपुर शहर में ईनामी, मफरूर, पीओ, स्थाई वारण्टी व धारा 299 सीआरपीसी में वाँछित आरोपियों की गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु चलाये जा रहें विशेष अभियान टीम द्वारा कुल 35hjar के ईनामी अपराधी भोमाराम बांगड़वा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
विशेष अभियान के तहत इनामी अपराधियों की धरपक्कड करने के प्रदत्त निर्देशों की पालना में विरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोधपुर पूर्व व अनिल शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त, मण्डोर के निर्देशन में खेतसिंह सउनि प्रभारी डीएसटी टीम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन का किया गया। पुलिस थाना करवड़ जिला जोधपुर पूर्व में टोल प्लाजा पर फायरिंग के दर्ज प्रकरण संख्या 57/2025 धारा 109 (1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में यह आरोपी वांछित था। साथ ही पुलिस थाना औसिंया जिला जोधपुर ग्रामीण में दर्ज प्रकरण संख्या 174/2025 जुर्म धारा 189 (4), 324(4), 126 (2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में भी भी वांछित था। दोनों प्रकरणो में अभियुक्त भोमाराम बांगड़वा जो काफी लम्बे समय से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु संबंधित पुलिस थानो से टीमें गठित करके आरोपी के छुपने व ठहरने के ठिकानों पर भिजवाई गई, मगर वाँछित आरोपी बड़ा ही शातिर व बदमाश प्रवृति का होने से पकड़ में नहीं आ रहा था। जिस पर खेतसिंह सउनि प्रभारी डीएसटी टीम द्वारा आसूचना संकलन व पुलिस विभाग के तकनीकी संसाधनों का बेहतरीन उपयोग करते हुये वाँछित आरोपी भोमाराम बांगड़वा के अपने दोस्त के घर गुड़ा विशनोईयॉन में आया हुआ होने की सूचना पर डीएसटी टीम पूर्व व पश्चिम मय जाब्ता द्वारा गुड़ा विशनोईयॉन में दबिश दी।
यहाँ से वांछित फरार ईनामी अभियुक्त भोमाराम बांगड़वा को दस्तयाब कर संबंधित जाँच अधिकारी को सुपुर्द किया गया ।