पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जोधपुर दौरे पर,
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जोधपुर दौरे पर,
जोधपुर | राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुबह 10:00 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे एमडीएम अस्पताल पहुंचकर अपने भांजे रेनू जी कच्छवाह की तबीयत की जानकारी लेंगे और स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछेंगे।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों से भी बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 2:00 बजे जोधपुर से जयपुर के लिए रवाना होंगे।