चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन का अभिनंदन समारोह आयोजित, अनोपसिंह लखावत बने चेयरमैन, ‘चारण समाज रत्न’ सम्मान से नवाजा
चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन का अभिनंदन समारोह आयोजित

अनोपसिंह लखावत बने चेयरमैन, ‘चारण समाज रत्न’ सम्मान से नवाजा
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य अभिनंदन समारोह में सोजत के समाजसेवी व भामाशाह अनोपसिंह लखावत को सर्वसम्मति से संगठन का चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उन्हें “चारण समाज रत्न” की उपाधि से भी नवाजा गया। निवर्तमान चेयरमैन हाकमदान की अगुवाई में आयोजित समारोह में उपस्थित समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त चेयरमैन अनोपसिंह लखावत ने कहा कि समाज द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए गौरव की बात है और वे जीवनभर समाज के ऋणी रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि चारण समाज के उत्थान के लिए वे तन, मन और धन से सेवा करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि समाज की जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा और चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
समारोह में संगठन के राजा भाई, चेतन भाई गढवी, प्रभुदान गढवी, रविदान गौड़, राजस्थान जोनल चेयरमैन ओमप्रकाश उजवल, श्रीमती जनक चारण, श्रीमती मिथिलेश चारण, श्रीमती राजेश्वरी, श्रीमती सीता चारण, श्रीमती सुनयना चारण, राजस्थान जनरल सेक्रेटरी सरदार सिंह चारण, देशराज सिंह चारण, महेंद्र सिंह खिड़िया और महेंद्र सिंह धारिया सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।
इस अवसर पर भवानीसिंह नोख ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या स्थित श्री शक्तिकुंज चारण मंदिर में समाजबंधुओं के सहयोग से करणी माता की प्रतिमा स्थापना का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।

समारोह में उपस्थित समाजबंधुओं ने यह भी संकल्प लिया कि वे विजातीय विवाह नहीं करेंगे और न ही ऐसे विवाहों में भाग लेंगे। इसके अलावा गुजरात के द्वारका धाम में स्थित शक्तिकुंज के विकास का कार्य भी दानदाताओं के सहयोग से प्रगति पर है।
समारोह में गुजरात के जब्बरदान गढवी (आदिपुर, कच्छ) को भी “चारण समाज रत्न” की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला कलेक्टर व ग्लोबल सेक्रेटरी श्रीमती दमयंती गढवी ने बताया कि जब्बरदान गढवी ने चारण समाज के विभिन्न कार्यों के लिए करीब 17 करोड़ रुपये का सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने अपने जन्मस्थान आदिपुर (कच्छ, गुजरात) में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बालिका छात्रावास का निर्माण भी करवाया है तथा इसके संचालन के लिए 2 करोड़ 85 लाख रुपये की एफडी छात्रावास को प्रदान की है।


समारोह में प्रभुदान, मनहरदान, कोमल गढवी, महिपाल सिंह रेन्दड़ी, रघुनाथ सिंह लखावत रेन्दड़ी, दिलीप सिंह, अशोक सांखला सहित कई समाजबंधुओं ने भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का संचालन हर्षा गढवी (गुजरात) ने किया।
इस अवसर पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष लालचंद मोयल पूर्व खेल अधिकारी सत्तू सिंह भाटी फौजी अशोक सेन भारत विकास परिषद के अध्यक्ष देवीलाल सांखला कवि रामस्वरूप भटनागर ओम पाराशर अशोक खींची अकरम खान अमीर रजा खान अशोक सांखला जगदीश पाराशर धनाराम परिहार प्रकाश राठौड़ अब्दुल समद राही घनश्याम सिंह आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।
