मै भी समर्थक डिजिटल अभियान 1 अगस्त से दौसा का लक्ष्य 2 लाख लोगों को जोड़ना
Me,too,Supporter,Digital,Campaign,Dausa,from,August,1st,aims,connect,2lakh,people
मैं भी स्वदेशी... समर्थक डिजिटल अभियान 1 अगस्त से, दौसा का लक्ष्य 2 लाख लोगों को जोड़ना
दौसा। स्वदेशी जागरण मंच दौसा द्वारा 1 अगस्त 2026 से 20 अगस्त 2026 तक मैं भी स्वदेशी... समर्थक' नामक डिजिटल अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को लेकर गुरुवार को कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और नए स्वदेशी कार्यकर्ता तैयार करने पर जोर दिया गया।
इस दौरान स्वदेशी जागरण मंच की पदाधिकारी डॉ. मनीषा शर्मा ने बताया कि दौसा जिले को डिजिटल अभियान से 2 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस लक्ष्य से भी आगे बढ़कर काम करेंगे।
जिला संयोजक श्री राजेंद्र शर्मा ने कहा कि इस डिजिटल अभियान के माध्यम से आमजन को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
जिला सहसंयोजक डॉ. राजेश शर्मा ने अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न महाविद्यालयों और विद्यालयों के छात्रों को जोड़ने का सुझाव दिया।
बैठक में रामजीलाल बैरवा, संतोष सैनी, नरेंद्र शर्मा, हरिकेश मीना, कवि कृष्ण कुमार सहित कई स्वदेशी समर्थक उपस्थित रहे।