शिव सेनिको ने प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को सोपा ज्ञापन

शिव सेनिको ने प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को सोपा ज्ञापन

 शिव सेनिको ने प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को सोपा ज्ञापन..                                  पाली / शिव सेना शिंदे के रोहट तहसील सचिव दिनेश पटेल व उसके साथियों को जेतपुर थाना पुलिस के एएसआई मंगलसिह द्वारा बेवजह 5 घन्टें हिरासत मे ले कर पुलिस थाना जेतपुर मे बिठाएं रखने व दिनेश पटेल के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के खिलाफ आज शिव सेना शिंदे के पदाधिकारियों ने सुबह 10 बजे जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी व जिला प्रवक्ता राजु देवासी के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बहार प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सोप कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की/सोपे गये ज्ञापन में बताया गया की शिव सेना शिंदे रोहट तहसील सचिव दिनेश पटेल अपने साथियों के साथ अपनी कार से जसोल धार्मिक स्थल पर जा रहे थे जेतपुर पुलिस थाने के एएसआई मंगलसिह जी ने दिनेश पटेल की गाडी रुकवा कर तलाशी ली तथा वैध दस्तावेज मांगे दिनेश पटेल द्वारा गाडी के वैध दस्तावेज तथा सभी साथियों के आधार कार्ड पुलिस को दिखा दिये उसके उपरान्त भी एएसआई मंगलसिह जी व सिपाही चम्पालाल जी द्वारा दिनेश पटेल को वेवजह परेशान करने के उद्देश्य से 5 घन्टें पुलिस थाने मे बिठा कर रखा ओर अभद्रता की जिस कारण शिवसेनिको मे आक्रोश व्याप्त हो गया शिव सेना शिंदे के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौंपा दोषीयो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की इस प्रदर्शन में जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी,जिला प्रवक्ता राजु देवासी, जिला महासचिव मनोज गर्ग, नगर प्रमुख उदय शेट्टी, दिनेश पटेल, सुरेश पंवार, मनोज आदिवाल,देवेन्द्र सिंह पंवार,किशन पटेल,बाबु भाई आकेली,जगदिश किर, राहुल, उम्मेद,विजु भाई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।