हत्या के आरोपी गिरफ्तार
हत्या के आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर 01 अप्रैल / जिले के भीकमकोर कस्बें में गोलीमार कर हत्या करने वाली घटना में 03 वान्छित अपराधियों को पुलिस ने गिरफतार किया अपराधियों से 02 पिस्टल मय 03 राउण्ड व 03 वाहन बरामद घटना में वांछित अपराधियों के विरूद्ध जिला पुलिस ने शुरू की कठोर प्रभावी कार्यवाही की.
जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस थाना मतौड़ा हल्के के कस्बे भीकमकोर में 21 मार्च 2026 को रावलसिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी अभियुक्त दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर औसियां व प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा औसियां को गिरफतार करने व अभियुक्त रघुवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी निवासी पड़ासला से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल सहित 02 पिस्टल मय 03 राउण्ड व वाहन अपाची मोटरसाईकिल, होण्डा साइन मोटरसाईकिल तथा सिफ्ट कार को बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
21 मार्च 2026 को पुलिस थाना मतौड़ा के कस्बे भीकमकौर में गोली मारकर युवक रावलसिंह की हत्या करने व आरोपी फरार होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुॅच आवष्यक अग्रिम कार्यवाही शुरू की गयी । कार्यवाही के दौरान प्रार्थी कुलदीपंिसह पुत्र श्री नरपतसिंह राजपूत निवासी नौसर द्वारा पेश रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा नंबर 38 दिनांक 21.03.2026 धारा 103(1), 61(2)(ए) बीएनएस व 5/27 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया तथा मृतक की लाश मेडिकल बोर्ड द्वारा पीएमआर करवाया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण का शीघ्रता शीघ्र पर्दाफाष कर खुलाषा करने हेतु अति.पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह के नेतृत्व में वृताधिकरी वृत लोहावट श्री नगेन्द्र कुमार, थानाधिकारी साइबर श्री सलीमखान, थानाधिकारी मतौड़ा श्री अमानाराम व जिला विषेष टीम प्रभारी श्री गोरधनराम के साथ जिला फलोदी पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन किया गया। इन पुलिस टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुये अपनी आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर 100 जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिग चैक की गयी। सीसीटीवी में आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाकर वाहनों व सदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गयी, जिस पर सदिग्ध वान्छित अभियुक्तों पर कार्यवाही शुरू की गयी।
टीमों से प्राप्त आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर थानाधिकारी पुलिस थाना मतौड़ा श्री अमानाराम मय टीम सदस्यों द्वारा घटना में वान्छित अभियुक्त दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया व गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर औसियां को अमृतसर पंजाब में रात्रि को सोते हुए दस्तयाब किया गया तथा वान्छित अभियुक्त प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा औसियां को औसियां के आस-पास पहाड़ी इलाकें मे छुपाव हासिल करते हुये को दस्तयाब किया जाकर गिरफतार किया।
पुलिस टीम द्वारा वान्छित अपराधियों को गिरफतार करने के लिये अमृतसर में आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर रात्री के समय अमृतसर में पार्किग एरिया में सोये होने की आसूचना पर पुलिस टीम के सदस्य कानि. श्री राकेष व श्री रामनारायण द्वारा भेष बदल कर घुमते हुये आरोपी अभियुक्त दुर्गसिंह व गोपीलाल की पहचान की गयी, वहीं वान्छित अभियुक्त प्रेम डोगियाल को सउनि. श्री मेघाराम व कानि. मूलसिंह द्वारा औसियां की पहाड़ियों छुपते हुए की पहचान की।
इन अभियुक्तों को अति.पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजराजसिंह मय टीम द्वारा मुकदमें में अग्रिम अनुसंधान के लिये मनोवैज्ञानिक व तकनीकी रूप से पूछताछ की गयी तो घटना करना स्वीकार किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मुलजिम को गिरफतार किया गया
दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, थाना मतौड़ा जिला फलोदी. गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर थाना औसियां जिला जोधपुर ग्रामीण।
प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा थाना औसियां जिला जोधपुर ग्रामीण
गिरफतार अभियुक्त रघुवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी निवासी भाटियां की ढ़ाणी पड़ासला थाना मतौड़ा जिला फलोदी से घटना में प्रयुक्त की गयी पिस्टल को मुलजिम के बताये जगह अनुसार बरामद की जाकर घटना में प्रयुक्त अपाची मोटर साईकिल नम्बर आर.जे.19के.डी.7131 को बरामद की गयी। वहीं मुलजिम दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया थाना मतौड़ा व गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर थाना औसियां से पिस्टल मय 03 राउण्ड बरामद कर सिफ्ट वाहन को जब्त किया गया। मुलजिम प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा थाना औसियां से घटना के समय प्रयुक्त की गयी मोटरसाईकिल भी बरामद कर कब्जा पुलिस ली गयी। उक्त वाहनों व हथियारों के सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा गिरफतार मुलजिमानों से विस्तृत रूप से पूछताछ की जा रही है।
रघुवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी निवासी भाटियां की ढ़ाणी पड़ासला थाना मतौड़ा जिला फलोदी के विरूद्व मारपीट तोड़फोड़ व एससीएसटी का प्रकरण दर्ज है।. दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया थाना मतौड़ा जिला फलोदी के विरूद्व कुल 03 प्रकरण दर्ज है जो कि मारपीट तोड़फोड़ महिला अपराध व अपहरण से सम्बन्धित है। . गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर थाना औसियां के विरूद्व कुल 11 प्रकरण दर्ज है जिसमें चोरी नकबजनी, हत्या का प्रयास, मारपीट व तोड़फोड से सम्बन्धित है।प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा थाना औसियां के विरूद्व कुल 03 प्रकरण दर्ज है जो कि मारपीट, तोड़फोड़ हत्या का प्रयास व चोरी नकबजनी से सम्बन्धित है।
मृतक रावलसिंह व रघुवीरसिंह दुर्गसिंह के मध्य पुरानी आपसी विभिन्न अपराधिक घटनाओं के लेकर दोनों पक्षों में आपसी रंजिष चल रही थी जो कि बढकर आपसी विवाद के कारण घटना के रूप में परिणत हुई ।
-----