हाईवे किनारे खुले कुंए दे रहे हादसों को न्योता
Open,wells,along,the,highway,are,inviting,accidents
हाईवे किनारे खुला कुआं दे रहे हादसे को न्योता
दौसा। जयपुर आगरा नेशनल हाईवे किनारे दो खुले कुँए हादसों को न्यौता दे रहे है। लेकिन प्रशासन की और से खंडर पड़े कुँए को मिट्टी भराव नही किया गया है। ना ही जाल लगाया गया है। हाईवे पर एक कुआं तो खुले में नजर आता है वहीं दुसरा कुआं झाड़ियों से ढका हुआ है। ये कुआं पुरी तरह खंडर हालात में है। ये दोनों कुँए सिविल लाईन से पुलिस लाईन चौराहा के बीच हाईवे के दोनों साइड पड़ते है। इन दोनों कुँए से हादसा होने का खतरा बना हुआ है। इन कुँए में जानवर भी गिर सकते है। और अगर इस जगह हाईवे पर एक्सिडेंट होता है और गाड़ी हाईवे से नीचे उतरी तो गाड़ी सीधा कुँए में गिर सकती है। क्योंकि एक कुआं तो जमी लेवल और हाईवे से नीचे और हाईवे किनारे पर स्थित है। इस कुँए में पानी नही है आदा कुआं कचरे से भरा हुआ है। कुआं काफी घहरा है। जिले में पूर्व में भी खुले पड़े थे उन कुँवों के अंदर भी हादसे हो चुके है।