पायलट की जयंती पर दौसा विधायक ने जरूरतमंद लोगों को फल और कंबल किए वितरित
Pilot,birth,anniversary,Dausa,MLA,distributed,fruits,and,blankets,needy,people
पायलट की जयंती पर दौसा विधायक ने जरूरतमंद लोगो को फल और कंबल किए वितरित
दौसा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसान नेता स्व. राजेश पायलट की 80 वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को भंडाना व जीरोता में पायलट स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा रहे। इस दौरान विधायक दीनदयाल बैरवा ने स्व. राजेश पायलट की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं विधायक बैरवा ने जयंती के इस अवसर को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए उन्होंने गरीब जरूरतमंद लोगों को फल और कंबल वितरित किए। विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजेश पायलट का संपूर्ण जीवन संघर्ष की एक मिसाल है उन्हे हमारी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित है। श्रद्धांजलि सभा में लवाण प्रधान बीना बैरवा, पूर्व प्रधान लटूरमल सैनी, उपाध्यक्ष वेद राजवीर कसाना, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, संस्थापक महेंद्र सिंह अन्दना, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष हेमराज अवाना, खेमराज मीणा, कैलाश गोठवाल, जिला प्रवक्ता मुकेश राणा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।