राष्ट्रीय कवि चौपाल की 72 वीं मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन

Organizing,the,72nd,Monthly,Poetry,National,Public,Choupal

राष्ट्रीय कवि चौपाल की 72 वीं मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन

राष्ट्रीय कवि चौपाल की 72 वीं मासिक काव्य गोष्ठी का  हुआ आयोजन 


दौसा। राष्ट्रीय कवि चौपाल दौसा की 72 वीं मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन विनायक साइंस इंस्टीट्यूट पर किया गया। काव्य गोष्ठी की मुख्यातिथि राष्ट्रीय कवयित्री सपना सोनी एवं अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री डॉ. निर्मला शर्मा ने की। 

काव्य गोष्ठी की शुरुआत मां शारदे के श्री चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलन कर की गई। मासिक सम्मान की कड़ी में अनोखी सरगम को चौपाल श्रेष्ठ साहित्य सम्मान, टोपी, दुपट्टा, परिंडा भेंटकर सम्मान किया गया। डॉ निर्मला शर्मा एवं लोकेंद्र भारद्वाज को चौपाल काव्य पथिक सम्मान से सम्मानित किया गया।

सर्वप्रथम बुद्धिप्रकाश महावर ने सरस्वती वंदना के साथ ही तुम्हें देखकर प्रस्तुत किया....., संयोजक कवि कृष्ण कुमार सैनी ने अपने ही रखते हैं खंजर,जीना अब आसान नहीं है सुनाई.....,  रमेश शर्मा ने नेताओं की सुनाऊं कहानी रे..... ,  डॉ बृजमोहन मीना ने मन की सारी बात करूं....,  दिनेश तूफानी ने बेहतरीन दोहे सुनाए......, सपना सोनी ने तुमको लेकर एक किताब लिखूंगी मैं......,  नरेन्द्र कुमार शर्मा ने जल पर....,  डॉ. निर्मला शर्मा ने वचन निभाओ आज......, पंडित कैलाश दुबे ने मां सारे तीर्थ मैंने तेरे चरणों में पाए.......,  मोहरसिंह संगम ने तेरे ख्वाबों की दुनिया से सटाले यार मुझको......,  अनुराग प्रेमी ने क्या मिलेगा भला दुश्मनी पालकर....., केदार प्रसाद आभानेरी ने आओ नववर्ष मनाए.......,  महावीर तंवर, अशोक खेड़ला, राजेन्द्र यादव आजाद, वैभव व्याकुल, अनोखी सरगम, लोकेंद्र भारद्वाज आदि कवियों ने कविताएं सुनाकर खूब वाह वाह लूटी।     प्रेरणापुंज अशोक कुंवाल ने मंच संचालन करते हुए मन की भीड़ में अक्सर खो जाते हैं कविता सुनाई। सह सलाहकार अशोक खेड़ला ने पधारे हुए सभी कवियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।