कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष एम डी चोपदार का किया स्वागत
कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष एम डी चोपदार का किया स्वागत
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष एम डी चोपदार का सोजत आवागमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवम प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक सदस्य ईरसाद सिलावट द्वारा स्वागत किया गया।

अपने स्वागत के दौरान चोपदार ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक कोर्डिनेटर इरशाद सिलावट, युवा नेता जावेद सिलावट, पूर्व कांग्रेस अल्पसंख्यक ब्लाक अध्यक्ष सहजाद खान सिपाही, सेवादल के असलम मेहर आदि कई कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
