शेख समाज मानव सेवा संस्थान का प्रथम राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 कल 

शेख समाज मानव सेवा संस्थान का प्रथम राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 कल 

शेख समाज मानव सेवा संस्थान का प्रथम राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 कल 

115 होनहार छात्र छात्रों का किया जाएगा सम्मानित 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। शिक्षा के क्षेत्र में समाज को जागृत करने के उद्देश्य से शेख समाज मानव सेवा संस्थान द्वारा प्रथम राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 28 जून रविवार सुबह 10:00 बजे मस्तान शाह बाबा नूर शाह बाबा की दरगाह सोजत सिटी ने आयोजित होगा। यह आयोजन पीर साहब वाजिद अली जिलानी की सरपरस्ती में होगा जिसके मुख्य अतिथि हाजी इकबाल शेख, सलीम भाई, हाजी मोहमद आरिफ, हाजी जहांगीर, मोहम्मद इसाक शेख स्टार साउंड होंगे संस्था अध्यक्ष ठेकेदार मोहम्मद हनीफ शेख ने बताया कि कार्यक्रम में 115 होनहार छात्र छात्रों का किया जाएगा सम्मानित वहीं 50 सरकारी नौकरी में लगे समाज बंधु व संविदा कर्मी का भी बहुमान किया जाएगा। केशियर इरफान अहमद शेख ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिसमें उपाध्यक्ष शहीद भाई, उपाध्यक्ष शहजाद भाटी, सेकेट्री हुसैन शेख, नायब सेकेट्री मोहम्मद अनवर जोया, केशियर इरफान अहमद शेख, नायब केशियर इमरान सरवाडी, शिक्षा मंत्री मोहम्मद हुसैन सर, कानूनी सलाकार मोहम्मद रियाज शेख, वरिष्ठ सलाकार मोहम्मद इसाक स्टार साउंड, संगठन मंत्री मोहम्मद रमजान, प्रचार मंत्री मोहम्मद जावेद (MJ) मेम्बर मोहम्मद रियाज, रमजान अशरफी, कासिम गौरी, मोहम्मद राशिम, इरफान जोय, जावेद भाटी, भूरे खाँ (बबलू), मोहम्मद खालीद, इंसाफ जोया, मोहम्मद इरफान, साहिल खान, मुश्ताक (राजु), अरमान जोया, गुलाम रसूल, शमी लाला, रिजवान, तौकीर, हसन, नोमान, अमन, अख्तर, मोहसिन अहमद, मोहम्मद शान, शहबाज भाई, इरशाद भाई, सदाम भाई, हसन भाई, मुस्ताक शेख सहित पाली सोजत बगड़ी के तमाम मेंबर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।