सोजत महोत्सव समिति द्वारा सोशल प्लेटफार्म पर की रायसुमारी दवे विधायक, सुराणा उपखंड अधिकारी व विकास कुमार पुलिस अधिकारी के नाम आए सामने
सोजत महोत्सव समिति द्वारा सोशल प्लेटफार्म पर की रायसुमारी
दवे विधायक, सुराणा उपखंड अधिकारी व विकास कुमार पुलिस अधिकारी के नाम आए सामने
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। आजादी के 79 वर्ष में सोजत में सबसे प्रभावशाली कार्यशैली जन प्रतिनिधि के रूप में पूर्व वन पर्यावरण पैटोलियम एवं खनिज काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे व उपखण्ड अधिकारी के रूप में महेन्द्र सुराणा प्रभावी रहे तथा पुलिस अधिकारी के रूप में प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार ने अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी। सोजत महोत्सव समिति द्वारा सोशल प्लेटफार्म पर
आजादी के 79 वर्ष में कौन सोजत में सर्वश्रेष्ठ तीन जनप्रतिनिधि तीन उपखण्ड अधिकारी एवं तीन प्रशिक्षु,आईपीएस एवं पुलिस उप अधीक्षक के रूप में आपकी नजरों में है। राय आमंत्रित की गई थी । जिसमें विकास को गति प्रदान करने एवं क्षेत्र की जनता के कायों को प्राथमिकता प्रदान करने के क्रम में लोगो की पहली पसंद पूर्व काबिना मंत्री दवे रहे। राय शुमारी का संकलन सोजत महोत्सव समिति सचिव चेतन व्यास ने किया । विधायक के रूप में श्रीमती शोभाचौहान एवं पूर्व काबिनामंत्री दीवान माधव सिंह कमश: दूसरे नम्बर पर संयुक्त रूप से रहे एवं तीसरे नम्बर पर पुखराज कालानी लोगों की पसंद रहे। इसी प्रकार कार्यशैली के आधार पर सर्वश्रेष्ठ उपखण्ड अधिकारी तत्कालीन दबंग एसडीएम महेन्द्र सुराणा को क्षेत्रवासियों ने सर्व सम्मति से पसंद किया ।दूसरे नम्बर पर शैलेन्द्र श्रीमाली एवं तीसरे नम्बर पर नंद किशोर राजौरा को अपनी पसंद बताया लोगो ने पुखराज् सैन भागीरथ विश्नोई ,अयुब खा, सुनीता डागा के नामों की भी चर्चा की ।इसी प्रकार सभी राय दाताओं ने एक मत से तत्कालीन दबंग प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार को सोजत के इतिहास का अब तक का सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधीकारी बताया दुसरे नम्बर पर डा .मृत्युंजय मिश्रा एवं तीसरे नम्बर पर हेमन्त जाखड़ के अलावा लोगों ने धीरेन्द्र सिंह खीची, गोपालसिंह राठौड व श्वेता धनखण्ड को भी कार्य करने वाला बताया । रायशुमारी में प्रबुद्ध जनो अधिवक्ताओ , कर्मचारियों, शिक्षकों व युवाओं तथा महिलाओं ने अपनी राय जताई।
रायशुमारी में अधिवक्ता गजेन्द्र मेहता, शिक्षा जगत से जुडे लक्ष्मण राम पालडिया,श्याम लाल व्यास सत्तु सिंह भाटी सीएलबोस, मनोहर पालडिया के अलावा हरीश गहलोत, राजकुमार चौधरी, मो. खालिद ,अशोक कुमार,प्रिंयका दुरगाराम, विनितराय अकरम खा, मदन गहलोत गजेंद्र आदि ने संक्षिप्त टिप्पणीया भी की।